ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से सिपाही की मौत

जयपुर। शहर के शिप्रापथ थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी की बीती रात अचानक तबीयत खराब होने पर मौत हो गई। तबीयत खराब होने के दौरान सिपाही इलाके में ड्यूटी पर था। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार शिप्रापथ थाने में तैनात मूलचंद (28) निवासी बगरू बीती रात इलाके में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान रात्रि करीब 10  बजे  अचानक से उसकी तबीयत खराब हुई और उसे खून की उल्टियां होने लगी। साथी सिपाही ने इसकी सूचना तुरंत थाने में थी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मी उसे जयपुरिया अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर आज सुबह परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 169340282530664569

Watch in Video

Comments

item