हाइटेंशन लाइन टूटकर गिरी, तीन की मौत

High tension line, हाइटेंशन लाइन टूटकर गिरी, बिजली के तारों केे टूटने की घटनाएं, बिजली दुर्घटना
दौसा। दौसा जिले में लालसोट के समीप धोली गांव में हाइटेंशन लाइन टूटकर गिर गई, जिससे इसकी चपेट में आने वाले तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सुचना मिलने पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पावर कट करवाया।

उधर, लोग तीन जनों की मौत से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है और मृतकों के परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। वे मृतक आश्रितों को सरकारी नौकरी और मुवावजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर डेरा डाल रखा है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बिजली के तारों केे टूटने की घटनाएं लगातार हो रही है और बिजली कम्पनियों के तमाम प्रयासों के बावजूद इस पर रोक नहीं लग पा रही है। गौरतलब है कि आज ही बिजली कंपनियों के अभियंताओं और तकनीकी कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बिजली दुर्घटनाओं को टालने का प्रशिक्षण दिया गया है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 519248560540079304
item