जब 200 किलो के बॉयफ्रेंड ने किया सेक्‍स, तो.....

लंदन। यूं तो यूरोपीय देशों में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच शारीरिक संबंध होना बेहद आम बात है, लेकिन जरा सोचिए अगर कोई भारी-भरकम वजन वाला...

लंदन। यूं तो यूरोपीय देशों में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच शारीरिक संबंध होना बेहद आम बात है, लेकिन जरा सोचिए अगर कोई भारी-भरकम वजन वाला कोई पुरुष किसी महिला के ऊपर हो तो उस महिला का  क्या हाल हो सकता है? दरअसल कुछ इसी तरह के एक वाकिये में एक वर्जिन बॉयफ्रेंड की इस हरकत ने बेचारी गर्लफ्रेंड को मौत के मुंह में झोंक दिया। हालांकि, डॉक्‍टरों की मदद से उसे बचा तो लिया गया, लेकिन अब भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार, ग्रेग कैसारोना नाम के इस शख्स का वजन करीब 200 किलोग्राम है। इससे पहले उसने किसी भी लड़की के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए थे। पेशे से प्रोजक्ट मैनेजर ग्रेग महज 21 साल का है। वो जेन गेराकारिस को पिछले एक महीने से डेट कर रहा था। जेन उससे एक साल बड़ी है। एक महीने तक अफेयर के बाद दोनों ने तय किया कि अब उन्हें इस रिश्ते को और आगे बढ़ाना चाहिए। लेकिन यह कदम जेन के लिए इतना खतरनाक साबित हो जाएगा, उसने खुद भी नहीं सोचा था।

एक बयान में उसने ये स्वीकार भी किया है कि वो जानती थी कि ग्रेग वर्जिन है, इसलिए पहल उसने ही की। 50 किलो की जेन, ग्रेग का वजन संभाल नहीं सकी और उसका सिर दीवार से टकरा गया। इस बात से ग्रेग बुरी तरह डर गया और उसे लगा कि उसने जेन को मार डाला।

कुछ सेकंड बाद जब जेन को होश आया तो उसकी सांस में सांस आई। लेकिन वो इस घटना से इतना डर गया था कि उसने जेन को तुरंत अस्पताल ले जाना ही सही समझा। जहां डॉक्टरों ने सिर में चोट लगने की पुष्टि कर दी।

हालांकि, इस घटना से दोनों के ‌रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने बतौर गर्लफ्रेंड- बॉयफ्रेंड चार साल बिताए और आज अलग होने के बावजूद दोनों अच्छे दोस्त हैं। दिलचस्प बात ये है कि ग्रेग ने अपना आधा वजन घटा लिया है जबकि ग्रेग ने एक नया साथी खोज लिया है।

(सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें)

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 7833228549848041017
item