सिन्धी समाज ने मनाया थदड़ी पर्व

अजमेर। वैशाली नगर में सिन्धी समाज द्वारा ‘‘थदडी‘‘ पर्व शुक्रवार को बडे श्रध्दाभाव से मनाया गया। वैशाली सिन्धी सेवा समिति के महासचिव प्रका...

अजमेर। वैशाली नगर में सिन्धी समाज द्वारा ‘‘थदडी‘‘ पर्व शुक्रवार को बडे श्रध्दाभाव से मनाया गया। वैशाली सिन्धी सेवा समिति के महासचिव प्रकाश जेठरा नें बताया कि इस थदडी पर्व के एक दिन पूर्व सिन्धी महिलाओं व्दारा मिठी मानी, पकवान, मिठे पकोडे, खट्टो भत्त, तरयल कोकी, मेसू टिकी, बैसन कोकी,सान्धाणों पकवान, नान कताई एंव अनेक तरह के व्यंजन एंव सब्जियां बनाई । यह ठंण्डा व्यंजन आदि आज थदडी के दिन प्रातः महिलायें माता की पूजा अर्चना कर एंव छोटी छोटी अखरी ठीकरी बनाकर घर के सभी सदस्यों को आंखों व भाजुओं पेट पर लगाकर एंव मीठे व्यंजनों पर छींटे लगाकर परिवार के बच्चों की दीर्धायु बनी रहे एंव बच्चों को बीमारी से बचानें की कामना की गई बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहे एंव बच्चों पर माता रानी की कृपा बनी रहे।

जनता कॉलोनी वैशाली नगर स्थित शीतलामाता मंदिर में सिन्धी समाज की महिलाऐं प्रातः एकत्रित होकर नवीन वस्त्र पहनकर मंगलगीत गाती हुई पहुंची ठंडे भोजन का भोग लगाकर माता शीतला की पूजा अर्चना कर पल्लव प्रार्थना से घर परिवार और समाज की सुखसमृध्दि एंव खुषहाली की कामना की गई । इस त्यौहार पर बहन बेटियों को दान दक्षिणा दी गई एंव पंण्डितों को ठंण्डा भोजन खिलाया गया।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 3243624649859153138

Watch in Video

Comments

item