बैठक में ली सदस्यता अभियान एवं महासम्पर्क अभियान की जानकारी

Ajmer BJP, BJP meeting, Ajmer Jila BJP meeting, Ajmer Nagar Nigam Mayor, Dharmendra Gehlot
अजमेर। इन्डोर स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यता अभियान एवं महासम्पर्क अभियान की मण्डलवार जानकारी ली गई। बैठक में हाल ही में सम्पन्न हुए नगर निगम चुनाव की मण्डलवार समीक्षा की गई एवं प्रत्येक मण्डल में कुल वार्ड संख्या एवं उसके परिणाम की विवेचना की गई।

बैठक में प्रदेश मंत्री बीरमदेव सिंह ने कहा की महासम्पर्क अभियान को सफल बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करनी है एवं उन्होंने सक्रिय सदस्यता की प्रकिया के लिए दिशा-निर्देश भी दिये। बैठक में शहर अध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को निगम में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने पर बधाई दी और कार्यकर्ताओं के योगदान का सराहा।

बैठक में नगर निगम महापौर धमेन्द्र गहलोत ने महापौर पद प्रत्याशी बनाने पर संगठन का धन्यवाद दिया एवं सभी कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों के सहयोग के लिये आभार जताया। बैठक में बताया गया कि आगामी 12 व 13 सितम्बर को पुष्कर में माहेश्वरी धर्मशाला में संभाग स्तर की कार्यशाला के आयोजन को लेकर विचार-विर्मश किया गया, जिसमें प्रदेश मंत्री बीरमदेव सिंह, शहर जिला अध्यक्ष अरविन्द यादव, देहात जिला अध्यक्ष बी.पी. सारस्वत, महापौर धमेन्द्र गहलोत, पूर्व नगर सुधार न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन, भाजपा शहर महामंत्री जयकिशन पारवानी एवं रमेश सोनी उपस्थित रहे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 3436934725384176016

Watch in Video

Comments

item