डेयरी विकास के लिए शीघ्र शुरू होगी 25 करोड़ की योजनाएं

अजमेर। अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के पांचवी बार चुने गए अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि डेयरी के विकास के लिए 25 करोड़ रूपए की योजना शीघ्र प्रारम्भ होंगी। आने वाले 5 वर्ष में यहां 10 लाख लीटर दूध संकलन करने का नया प्लान्ट स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में यहां 5 लाख लीटर क्षमता का दूध संग्रहण संयत्र है। 5 वर्षों में डेयरी में दूध संकलन की क्षमता 15 लाख लीटर की हो जाएगी।

निर्विरोध रूप से डेयरी अध्यक्ष चुनने के बाद चौधरी ने मीडिया को बताया कि 25 करेाड़ रूपए की विकास योजना में आने वाले दो माह में 100 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में बल्क मिल्क कूलर लगाए जाएंगे, जिनकी प्रत्येक की कीमत 8.50 लाख रूपए है। तीन माह में 372 समितियों में आॅटोमेटिक मिल्क कूलर यूनिट लगायी जाएगी जिसकी प्रत्येक की कीमत 1.40 लाख रूपए है।

उन्होंने बताया कि डेयरी द्वारा जानवरों की नस्ल सुधारने के लिए भी विभिन्न सहायता दी जाएगी। आने वाले समय में एक हजार पशुपालकों को करनाल में डेयरी की गतिविधि देखने के लिए भेजा जाएगा। आने वाले दो माह में जिले के 200 गांवों में राशन बैलेंसिंग प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा।

 चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि डेयरी में रिक्त 250 कर्मचारियों के पदों को भरने के लिए भी प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। डेयरी की कार्यप्रणाली पूरी तरह से स्वच्छ व पारदर्शी प्रशासन के रूप में होगी।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 4819721664719701767

Watch in Video

Comments

item