आयरलैंड-अमेरिका यात्रा के लिए रवाना हुई पीएम मोदी

Narendra Modi, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, PM Modi, pm narendra modi left
नई दिल्ली। आयरलैंड और अमेरिका की विदेश यात्रा में अपने 7 दिवसीय दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह रवाना हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी 23 से 28 सितंबर तक आयरलैंड और अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। मोदी आज आयरलैंड जाएंगे और प्रधानमंत्री एंडा केनी के साथ बातचीत करेंगे।

उल्लेखनीय है कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री का 60 वर्षों में यह पहला दौरा होगा। मोदी आयरलैंड के साथ मजबूत आपसी संबंध और आर्थिक संबंध विकसित करने पर बातचीत करेंगे। आयरलैंड में मोदी भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे। मोदी 24 सितंबर को अमेरिका जाएंगे।

मोदी एक ऐसे ऐतिहासिक अवसर पर अमेरिका जा रहे हैं, जब संयुक्त राष्ट्र अपनी 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। मोदी न्यूयार्क में 2015 के बाद के नए सतत विकास एजेंडे की औपचारिक स्वीकृति के लिए आयोजित संयुक्त राष्ट्र सतत विकास शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह राष्ट्रपति ओबामा द्वारा शांति स्थापना पर आयोजित एक शिखर बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

भारत न्यूयार्क में जी-4 के नेताओं की एक शिखर बैठक आयोजित करेगा, जिसमें मुख्य एजेंडा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का सुधार होगा। मोदी दुनिया के कई नेताओं से भी मिलेंगे और प्रमुख निवेशकों के साथ और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के साथ भी बातचीत करेंगे। मोदी 26-27 सितंबर को वेस्ट कोस्ट का दौरा करेंगे और कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

साथ ही फेसबुक मुख्यालय के टाउनहाल में एक चर्चा सत्र में भी हिस्सा लेंगे और इस दौरान उनके साथ मार्क जुकरबर्ग भी होंगे। मोदी सान जोस में 27 सितंबर को भारतीय समुदाय के साथ मुखातिब होंगे।

मोदी आज भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे डबलिन पहुंचेंगे। मोदी डबलिन में करीब 5-6 घंटे रहेंगे और आयरलैंड के राजनीतिक नेतृत्व से मिलेंगे। मोदी भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह न्यूयॉर्क जाएंगे।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 7702554925191635604
item