साइकिल रैली की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/08/meeting-held-about-cycle-raily-in-ajmer.html
अजमेर। आगामी 28 अगस्त को होने जा रही भव्य साइकिल रैली के आयोजन की तैयारियों के लिए आज इंडोर स्टेडियम में आयोजित बैठक में आयोजन समिति विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया और साइकिल रैली के लिए वांछित तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया।
अजयमेरु प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ रमेश अग्रवाल ने सम्बंधित टीमों को दिए जाने वाले कार्यो की रूप रेखा बैठक में रखी और प्रत्येक टीम के सदस्यों को उनके द्वारा किये जाने वाले कार्य से अवगत कराया। रैली की तैयारियों के लिए किये जाने वाले जरुरी कार्य विभिन्न टीमों को सौंपे गए। बैठक में मुख्य रूप से अजमेर फोरम, सिविल डिफेंस, एनसीसीए स्टाउट्स, सप्तक, संघ व सेवादल, एनएसएस, सीनियर सिटिजंस असोसिएशन, 2 राज नेवल व विभिन्न स्कूलाें के प्रतिनिधि व पदाधिकारी हिस्सा लिया।
आयोजन समिति की विभिन्न टीमों का पूर्वाभ्यास कल बैठक में भाग लेने वाली विभिन्न टीमों को दिए गए कार्यो का पूर्वाभ्यास कल होगा। रविवार प्रातः साढ़े छः बजे सभी टीमों के सदस्य साइकिल रैली स्थल (पटेल मैदान) पहुंचेंगे और अपने कार्यो का पूर्वाभ्यास करेंगे। इस पूर्वाभ्यास में मुख्य रूप से साइकिल रैली के मार्गो का जायजा लिया जायेगा।
गौरतलब है कि साइकिल रैली में भाग लेने वाले सीनियर सिटिजंस के लिए साइकिल रैली मार्ग छोटा व अलग है। साइकिल रैली के मार्गो का निरिक्षण करने के लिए विभिन्न टीमों के सदस्य मार्ग पर साइकिल, मोटर साइकिल और कार से निकलेंगे और हर छोटे और जरुरी बिंदु का निरिक्षण करेंगे। साइकिल रैली का फाइनल पूर्वाभ्यास रैली के एक दिन पहले 27 अगस्त को किया जायेगा।