अजमेर जिले में निर्वाचित महापौर-पालिकाध्यक्षों की सूची
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/08/list-of-ajmer-dist-mayor-and-chairmans.html
अजमेर। अजमेर नगर निगम समेत जिले के चार निकायों में हुए चुनाव के बाद आज नगर निगम अजमेर में महापौर एवं केकड़ी, सरवाड़ और बिजयनगर नगर पालिका में पालिकाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रकिया पूरी हो गई है, जिसमे अजमेर नगर निगम में भाजपा के धर्मेन्द्र गहलोत को महापौर, किशनगढ़ नगर पालिका में भाजपा के सीताराम, केकड़ी नगर पालिका में भाजपा के अनिल मित्तल को पालिकाध्यक्ष, सरवाड़ नगर पालिका में भाजपा के विजय कुमार लड्ढा को पालिकाध्यक्ष, बिजयनगर नगर पालिका में कांग्रेस के सचिन को पालिकाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है।
अजमेर नगर निगम महापौर चुनने के लिए आज हुई निर्वाचन प्रकिया किसी अखाड़े से कम नहीं रही। काफी तरह के उतार-चढ़ाव और धड़कनें बढ़ाने वाले मुकाबले के बाद आखिरकार भाजपा के धमेन्द्र गहलोत को अजमेर नगर निगम का महापौर चुन लिया गया। आज हुई निर्वाचन प्रकिया में गहलोत और उनके प्रतिद्वंद्वी सुरेंद्र सिंह शेखावत को 30-30 वोट मिले थे। इसके बाद फैसला लॉटरी के जरिए किया गया। इसमें गहलोत के नाम पर मुहर लग गई।
दरअसल, यहां शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के गुट से धमेन्द्र गहलोत और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल के गुट से से सुरेंद्र सिंह शेखावत मेयर पद के दावेदार थे। शुक्रवार को मेयर पद को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से देवनानी और भदेल में वचस्व की लड़ाई नजर आई। वोटिंग में अनिता भदेल समर्थित सुरेन्द्र सिंह शेखावत और वासुदेव देवनानी समर्थित धर्मेन्द्र गहलोत को 30-30 वोट मिले, जिसके बाद दोनों के बीच टाई हो गया।
दोनों उम्मीदवारों को बराबर-बराबर मत प्राप्त होने की स्थिति में काफी देर तक चली बहसबाजी के बाद फैसला लिया गया कि अब पर्ची निकालकर मैयर चुना जाएगा, जिसके बाद आखिरकार में लॉटरी के जरिए मेयर पद का फैसला किया गया। इसमें देवनानी समर्थित धर्मेन्द्र गहलोत ने बाजी मार ली। मगर गहलोत को लेकर शेखावत ने आपत्ति जताई, जिसके तहत दोबारा पर्चियां खोली जाएगी, जिसकी जांच के बाद गहलोत को मेयर नियुक्त कर दिया गया।
वही दूसरी और जिले के उपखण्ड केकड़ी में नगर पालिकाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 18 से जीतने वाले भाजपा के अनिल मित्तल को पालिकाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। साथ ही अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर पालिका में भाजपा के सीताराम, सरवाड़ नगर पालिका में भाजपा के विजय कुमार लड्ढा और बिजयनगर नगर पालिका में कांग्रेस के सचिन को पालिकाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया है।