रविवार के दिन सूखा दिवस घोषित
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/07/dry-day-declared-on-sunday.html
जालोर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों पर 12 जुलाई को होने वाले उप चुनाव के लिए सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों पर 12 जुलाई को होने वाले उप चुनावों के लिए सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया हैं।
निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस 10 जुलाई शुक्रवार को सायं 5 बजे से प्रारम्भ होकर 12 जुलाई को सायं 5 बजे तक तत्पश्चात मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।
निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस 10 जुलाई शुक्रवार को सायं 5 बजे से प्रारम्भ होकर 12 जुलाई को सायं 5 बजे तक तत्पश्चात मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।