'बजरंगी भाईजान’ के साथ जारी होगा ‘बाजीराव मस्तानी’ का ट्रेलर

Priynka Chopra, Bajirao Mastani, Ranveer Singh, Deepika Padukone, Bajrangi Bhaijaan, बजरंगी भाईजान, बाजीराव मस्तानी, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चौपड़ामुंबई। फिल्मकार संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का ट्रेलर ईद पर सिनेमाघरों में आ रही अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ के साथ जारी होगा।

‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चौपड़ा की मुख्य भूमिकाएं हैं।

भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला शाहरुख-काजोल अभिनीत रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ से होगा। व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टकराव हो सकता है।

व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ का ट्रेलर ‘बजरंगी भाईजान’ के साथ जारी हो रहा है और 18 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म को ‘दिलवाले’ से टक्कर मिल सकती है।

‘बाजीराव मस्तानी’ के ट्रेलर लॉन्च को लेकर उत्साहित अभिनेत्री प्रियंका चोपडम ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘बेहद उत्साहित हूं। ‘बाजीराव’ मस्तानी का ट्रेलर इस सप्ताहांत में जारी हो रहा है। यह मेरे जन्मदिन का सबसे बढ़िया तोहफा है। आप सब के साथ साझा करने को बेताब हूं।’’ प्रियंका शनिवार को 33 साल की होने जा रही हैं।

कबीर खान निर्देशित ‘बजरंगी भाईजान’ के साथ 17 जुलाई को सिनेमाघरों में दिखाए जाने से पहले ‘बाजीराव मस्तानी’ का ट्रेलर बुधवार को इंटरनेट पर जारी किया जाएगा।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 96035499023749193

Watch in Video

Comments

item