पुष्कर गऊ घाट के पास मस्जिद निर्माण की अनुमति का विरोध

Shiv Sena Ajmer, अजमेर शिव सेना, पुष्कर गऊ घाट, शिव सैनिक, Shiv Sena protest
अजमेर। अजमेर शिव सेना ने मंगलवार को अजमेर जिलाधीश को एक ज्ञापन देकर पुष्कर नगर पालिका के एक आदेश के खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाई गई, जिसमे पुष्कर सरोवर की गऊ घाट के पास मस्जिद निर्माण की अनुमति दी गई है।

शिव सेना ने जिलाधीश को बताया की वर्ष 1991 में शिव सेना ने एक राज्यस्तरीय आंदोलन पुष्कर सरोवर की पवित्रता को लेकर किया था उसके बाद राज्य सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर नियम बनाये थे। उपविधियां अधिनियम 1991, जिसमे स्पष्ट लिखा था कि सरोवर की 100 मीटर की परिधि में कोई नया निर्माण नहीं किया जायेगा लेकिन पुष्कर नगर पालिका ने आदेश जारी कर मस्जिद निर्माण की अनुमति प्रदान की, जिसका शिव सेना अजमेर ने आज विरोध दर्ज करवाया।

शिवसेना ने जिला प्रशाशन को चेतावनी दी है कि यदि निर्माण नहीं रुका तो शिव सेना को उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। इस मौके पर शिव सेना कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश सचिव मुन्ना लाल शर्मा और शिव सैनिक मौजूद थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 1430742523435220794
item