दरगाह परिसर स्थित हुजरे में किशोर से कुकर्म

अजमेर। ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह परिसर स्थित एक हुजरे में शुक्रवार तड़के एक युवक ने हुजरे में पांच दिन पहले अजमेर आए पटना के किशेार के साथ कुकर्म किया। किशोर की चीख सुनकर हुजरे में पहुंचे लोगों ने आरोपित की धुनाई कर दी। बाद में दरगाह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार किया।

हुजरे में पांच दिन पहले ही अजमेर आए पटना (बिहार) के रहने वाले किशोर के साथ सलीम ने कुकर्म किया। पीड़ित किशोर का जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराने पर मेडिकल ज्यूरिस्ट ने प्रथमदृष्ट्या किशोर के साथ कुकर्म होना पाया।

पुलिस ने आरोपित सलीम के खिलाफ नाबालिग से कुकर्म व पोक्सो एक्ट में मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि आरोपित सलीम सालों से दरगाह परिसर में रहता है। यहां हुजरे में आने वाले खादिम के मेहमान की खिदमत और साफ-सफाई का काम है। इसकी बदले उसे रहने और खाने की जगह मिली हुई थी।

गुरुवार रात भी आरोपित सलीम ने किशोर को हुजरे में भीतर सोने का आसरा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि सलीम ने 2004 में भी बैंगलूरू की जायरीन बालिका के साथ दुष्कर्म कर चुका है। उसके खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। बालिका से दुष्कर्म के मामले में एक साल की सजा काटने के बाद बरी हो गया।

"किशोर से कुकर्म के मामले में युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ किशोर के साथ कुकर्म का मामला दर्ज किया है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने का प्रयास जारी है।"  - वैभव शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक (दरगाह)

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Ajmer 2260724673199708642
item