अमित शाह का दावा, 10 करोड़ सदस्यों के साथ भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

Amit Shah, Bhartiya Janta Party, BJP, अमित शाह,  भाजपा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह,  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी
नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा किया है।  उनका कहना है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जिसके पास अब 10 करोड़ से भी ज्यादा सदस्यों का परिवार है। इस बात की घोषणा खुद भाजपा के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने की है। अमित शाह ने कहा कि हमने 1 नवंबर 2014 को सदस्यता अभियान की शुरुआत की और 30 अप्रैल 2015 तक भाजपा के सदस्यों की संख्या 10.43 करोड़ तक पहुंच गई।

अमित शाह के मुताबिक सदस्यता अभियान के आखरी दिन पार्टी के कुल 10 करोड़ 43 लाख सदस्य बन गए हैं। बीजेपी एक महासंपर्क अभियान के तहत इन सदस्यों को कार्यकर्ता बनाएगी। अब तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी साढ़े सात करोड़ सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी मानी जाती थी। उनका

कहना है कि फिलीपींस की आबादी से ज्यादा, ऑस्ट्रेलिया की आबादी के चार गुना से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों की संख्या हैं। बीजेपी का दावा है वो दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। उसके सदस्यों की संख्या 10 करोड़ 43 लाख के पार पहुंच गई है। बीजेपी के 10 करोड़ी होने के अवसर पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर खूब जश्न मनाया गया।

बीजेपी से पहले चीन की कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी थी। आंकड़ों के मुताबिक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साढ़े 7 करोड़ से भी ज्यादा सदस्य हैं। लेकिन अब बीजेपी उससे बहुत आगे निकल चुकी है। हालांकि बीजेपी पर ये आरोप भी लग रहे हैं कि कुछ लोगों को बिना मिस्ड कॉल दिए ही सदस्य बना दिया गया। विपक्ष ने भी बीजेपी के 10 करोड़ सदस्यों के दावे को फर्जी बताया है। हालांकि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है। अमित शाह ने कहा कि ये सारे आरोप तब लगे थे जब 10 करोड़ का आंकड़ा पार हो गया था। उससे पहले किसी ने कुछ नहीं कहा।

बीजेपी के मुताबिक सबसे ज्यादा सदस्य यूपी में बने हैं जहां आंकड़ा एक करोड़ पार कर चुका है। साथ ही दक्षिण भारत के सात राज्यों में जहां बीजेपी कमजोर मानी जाती है। वहां पर भी पिछले अभियान के मुकाबले इस बार तीन से सात गुणा ज्यादा सदस्य बने हैं। बीजेपी ने पिछले साल नवंबर में सदस्यता अभियान शुरू किया था। मिस्ड कॉल के जरिए सदस्य बनाने की मुहिम शुरू की गई थी, जिसे लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। 6 महीने तक चलने वाला ये सदस्यता अभियान 30 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

अब बीजेपी के नए सदस्यों का सत्यापन किया जाएगा। उन्हें पार्टी के विचारों और सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। नए सदस्यों में से 15 लाख लोगों को चुनकर उन्हें जुलाई से कार्यकर्ता बनने की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिन कार्यकर्ताओं ने 100 या उससे ज्यादा सदस्य बनाने में मदद की है उन्हें सक्रिय कार्यकर्ता माना जाएगा।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 7628569280850572529
item