सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाएंगे अंबेडकर जंयंती
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/04/ambedkar-jayanti-will-be-celebrate-as-social-justice-day.html
जयपुर। संविधान निर्माता एवं दलितों के मसीहा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के 125 वें जन्मदिवस को एस.डी.पी.आई के द्वारा सामाजिक न्याय दिवस के रूप में सेमिनार द्वारा 14 अप्रेल को मुस्लिम मुसाफिर खाना एम.डी. रोड जयपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है।
एस डी पी आई के प्रदेश महासचिव अशफाक हुसैन व आरक्षण व सामाजिक न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक सीताराम खोईवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में विचारणीय बिन्दु वर्तमान जर्जर सामाजिक व्यवस्था, शोषण एवं उपेक्षा की मानसिकता वाला तथा हेय दृष्टि के कारण उपजी रूढि व्यवस्था को पूर्ण समाप्त करने व नौकरियों में व पदोन्नति में आरक्षण के 117 वें संविधान विधेयक पारित कर इसको नौवीं अनुसूची में डालने तथा बैकलाॅग पूरा करने की कार्यवाही होगी।
इस महत्वपूर्ण सेमिनार को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाकर दलित मुस्लिम एकता तथा दलित कर्मचारियों के हितों के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं को संकल्प के रूप में पारित कर केन्द्र व राज्य सरकार को भेजा जाएगा तथा आगामी इन कार्यक्रमों व गतिविधियाों पर नजर रखकर कार्यक्रम किया जाता रहेगा।
इस राज्य स्तरीय बैठक में एस.डी.पी.आई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाफिज मंजूर अली, प्रदेश उपाध्यक्ष मो. हनीफ व राजस्थान आरक्षण मंच के अध्यक्ष जे.पी. विमल, आर.के. आकोदिया, पूर्व सदस्य राजस्थान मानवाधिकार आयोग इंद्रराज मेघवाल व सीताराम खोईवाल सहित प्रदेशभर से एस.सी.एस.टी. वर्ग के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।