'पीके' के निर्देशक, निर्माता और अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/01/FIR-aggainst-the-cast-of-film-PK.html
जयपुर। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की विवादित फिल्म पीके के निर्देशक, निर्माता और अभिनेता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है, जिनमें लोगोंं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और दो समूहों के बीच वैमनस्य बढ़ाना शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि कल शाम यहां बजाज नगर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में निर्देशक, निर्माता एवं अभिनेता के नामों का उल्लेख नहीं किया गया है। थानाधिकारी चिरंजी लाल ने बताया कि फिल्म 'पीके' के निर्माता, निर्देशक और अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए और 295 ए के तहत मामला दर्ज कराया गया है। लाल ने बताया कि सांगानेर के प्रतापनगर निवासी बसंत गहलोत ने शिकायत दर्ज कराई।
हिन्दू संगठनों ने फिल्म में मनोरंजन के नाम पर हिंंदू समाज के सम्मान और संस्कृति का मजाक उड़ाने का आरोप लगाते हुए इसपर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। यह फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज हुई थी और उसमें संगठित धर्म और अपने आप को भगवान बताने वालों को निशाने पर लिया गया है।