जिले के विकास के कार्यो का किया लोकार्पण

बून्दी । परिवहन राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री बाबू लाल वर्मा ने कहा कि जिले में विकास कार्यो  में कोई कसर नही छोड़ी जायेगी। श्री वर्...

बून्दी । परिवहन राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री बाबू लाल वर्मा ने कहा कि जिले में विकास कार्यो  में कोई कसर नही छोड़ी जायेगी। श्री वर्मा आज नैनवां पंचायत समिति, क्षेत्र के विभिन्न गांव में करवर, समिधी में विकास कार्याे के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर बोल रहे थे। परिवहन राज्य मंत्री ने आज करवर में 12, समिधि में 43, नैनवां में 11, देई में 28, एवं बांसी में 5, विकास कार्यो का लोकार्पण किया जिनकी लागत 11 करोड़ थी।

 करवर में किसान सेवा केन्द्र व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के अति. कक्षा -कक्ष, विज्ञान प्रयोशाला, कम्प्यूटर एवं पुस्तकालय कक्ष का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत करवर में अपने उद्बोधन में श्री वर्मा ने कहा की राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आम जन के लिये आगामी विकास योजनाओ का खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा की आगे आने वाले चार वर्षो में जिले में विकास की इबारत खडी कर दी जायगी।

परिवहन राज्य मंत्री ने कहा की राज्य सरकार ने भामाशाह योजना के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओ से लाभान्वित करने का ऐतिहासिक कार्य किया है। इस योजना के माध्यम से भ्रष्टचार को भी रोका जा सकेगा।  वर्मा ने कहा की राज्य सरकार ने ग्रामीण गोरवपथ के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में शहरो की तर्ज पर सड़के तैयार करने के लिये संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने प्रत्येक ग्राम पंचायत पर सीनियर सेकेण्डरी खोलने का विश्वास दिलाया है ।

परिवहन राज्य मंत्री ने कहा की राज्य सरकार ग्रामीणो की मूलभूत आवश्यकताओं में बिजली,पेयजल,शिक्षा,रोजगार,चिकित्सा के क्षेत्र में आमजन को बेहतर सुविधा देने में प्रयासरत है उन्होने कहा की नैनवां क्षेत्र के पिछडेपन को दूर करने के लिये राज्य सरकार द्वारा एक विस्तृत खाका तैयार कर रही है जिससे इस क्षेत्र को विकास के पायदान में अग्रिम पंक्ति में खडा किये जा सकेगा।

वर्मा ने ग्रांम पंचायत समिधी में पांच महिलाओं को भामाशाह योजना के तहत भामाशाह कार्ड वितरण कर अनूठी पहल कायम की है । भामाशाह योजना में लाभान्वित होने वालो में मनभर, अनोखी बाई,मालती,सनधा एवं गीता को कार्ड वितरण किये। उन्होेन कहा की इस योजना से महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह अभूतपूर्व कदम होगा। इसके पश्चात उन्होने समिधी में ग्रामीण गौरव पथ का शिलान्यास किया।

 सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 3373536931308478556
item