उदयपुर में लगातार पांचवी बार भाजपा ने बनाया बोर्ड

उदयपुर। उदयपुर में नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने लगातार पांचवीं बार अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। इस चुनाव में प्रमुख विपक्...

उदयपुर। उदयपुर में नगर निगम के चुनावों में भाजपा ने लगातार पांचवीं बार अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है। इस चुनाव में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है और उसके केवल तीन प्रत्याशी ही जीत हासिल करने में कामयाब हो पाए हैं।

55 वार्डो वाले उदयपुर नगर निगम में भाजपा ने ऐतिहासिक 49 सीटों पर कब्जा जमाया है। निगम की एक सीट पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार राजेन्द्र वसीटा ने जीत दर्ज की है, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।

गौरतलब है कि राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के लिए प्रतिष्ठा वाली उदयपुर नगर निगम पर भाजपा के लगातार पांचवीं बार बोर्ड बनाने से कटारिया की प्रतिष्ठा में इजाफा हुआ है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Udaipur 5011829582369816906
item