बीकानेर में भाजपा ने बनाया बोर्ड
बीकानेर। बीकानेर में नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की है और निगम में अपना बोर्ड बनाया है। निर्...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/11/BJP-created-board-in-bikaner.html
बीकानेर। बीकानेर में नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए जीत हासिल की है और निगम में अपना बोर्ड बनाया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार बीकानेर के 60 वार्डों के चुनाव में भाजपा ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को केवल 16 सीटों पर ही संतोष करना पडा है।
इसके अलावा 9 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। उल्लेखनीय है कि बीकानेर नगर निगम में भाजपा का ही बोर्ड था, लेकिन अशोक गहलोत सरकार के समय महापौर का चुनाव सीधा जनता द्वारा किए जाने पर यहां मेयर कांग्रेस का चुना गया था।