चुरु में भाजपा ने बनाया अपना बोर्ड
चुरु। चुरु नगर पालिका के चुनाव में सत्तारुढ पार्टी भाजपा ने जीत हासिल कर अपना बोर्ड बनाया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार चुरु नगर पालिका क...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/11/bjp-created-the-board-in-churu.html
चुरु। चुरु नगर पालिका के चुनाव में सत्तारुढ पार्टी भाजपा ने जीत हासिल कर अपना बोर्ड बनाया है। निर्वाचन विभाग के अनुसार चुरु नगर पालिका के कुल 45 वार्डो के चुनाव परिणाम में भाजपा ने 30 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के केवल 11 पार्षद ही जीत हासिल करने में कामयाब हो सके हैं, जबकि 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज करवाई है।
इसी तरह राजगढ़-सादुलपुर नगर पालिका के कुल 30 वार्डों के चुनाव में भी भाजपा ने बाजी मारी है, जहां भाजपा के 12 पार्षद विजयी रहे हैं। इस चुनाव में दस निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को पांच सीटें मिली हैं। इसके अलावा बोर्ड में सत्तारुढ बहुजन समाज पार्टी को तीन सीटों पर ही संतोष करना पडा है।