हंगामे के बाद वार्ड आरक्षण की लॉटरी स्थगित

जयपुर। बिना तैयारियों के जिला प्रशासन की गुरूवार को निकाली  वार्ड आरक्षण की लॉटरी पार्षदों के हंगामे के बाद स्थगित करनी पड़ी। लॉटरी के दौर...

जयपुर। बिना तैयारियों के जिला प्रशासन की गुरूवार को निकाली  वार्ड आरक्षण की लॉटरी पार्षदों के हंगामे के बाद स्थगित करनी पड़ी। लॉटरी के दौरान एसटी और ओबीसी सीटों के आरक्षण पर बवाल मच गया। कांग्रेसी पार्षद नरेन्द्र वशिष्ठ सहित कई पार्षदों ने लॉटरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए  कलेक्टर के समक्ष जमकर हंगामा मचाया।

इस दौरान जनप्रतिधियों ने कलक्टर की टेबल के आगे मीडिया के लगाए गए माइक भी टेबल से नीचे गिरा दिए। पूरी प्रक्रिया में महिलाओं के लिए आरक्षित सीट कम होने की बात सामने आई इसके बाद जिला प्रशासन ने लॉटरी फिर से कराने का निर्णय लिया।

नगर निगम चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण तय करने को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में हुई लॉटरी कलेक्टर ने आगामी आदेश तक स्थगित कर दी। वार्ड आरक्षण पर कांग्रेसी पार्षदों ने यह कहकर हंगामा किया कि इसमें वीजीपी की शह पर वार्ड को आरक्षित किया गया है और नियमों की अवेहलना है। जिला प्रशासन में कलक्टर कृष्ण कुणाल के समक्ष लॉटरी निकाली जा रही थी। उसी दौरान कांग्रेसी पार्षद नरेन्द्र वशिष्ठ वार्ड 34 वार्ड 35 को लेकर को एससी के लिए आरक्षित करने पर हंगामा करते हुए कहा कि परिसीमन से पहले भी यह वार्ड आरक्षित थे। ऐसे में लॉटरी की पूरी व्यवस्था दोषपूर्ण है।

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने लॉटरी के दौरान हंगामा करते हुए नारेबाजी की। हंगामे के दौरान एक पार्षद पत्ति ने लॉटरी में सीट आरक्षित होने के बाद हंगामा किया । यहां पर यह सीट पहले सामन्य वर्ग के लिए आरक्षित थी जिसे अब सामन्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया था। विरोध के दौरान जमकर हंगामा कर रहे कांग्रेस पदाधिकारियों ने कलक्टर के समक्ष ही फिर से लॉटरी निकाले जाने की मांग पर अड़ गए।

इसके बाद लॉटरी प्रणाली में रह गई खामियों को स्वीकार करते हुए कलक्टर ने फिर से लॉटरी कराने का निर्णय लिया। इस दौरान करीब एक घंटे से ज्यादा हंगामा चला। इससे पहले  अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग की लॉटरी निकाली जा चुकी थी। इस दौरान भाजपा विधायक सुरेन्द्र शर्मा और बगरू विधायक कैलाश वर्मा भी उपस्थित थे।

91 वार्ड में से 53 वार्ड होने है आरक्षित : पुनर्गठन के बाद नगर निगम के 91 वार्ड हो गए है। इसमें से 53 वार्ड आरक्षित रहेंगे, वहीं 38 वार्ड ओपन रहेंगे । एससी वर्ग के लिए 12 सीटें आरक्षित होगी। इनमें से चार सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। एसटी वर्ग के लिए तीन सीटें आरक्षित होगी। जिनमें से एक सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। ओबीसी वर्ग के लिए 19 सीटें आरक्षित रहेंगी जिसमें से छह सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। सामान्य वर्ग में 57 सीटें होगीए जिनमें से 19 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।

ये वार्ड हुए थे आरक्षित

एससी वर्ग के लिए  :  33, 34, 35, 36, 37, 46, 11, 59, 67, 68, 17, 88
एसटी वर्ग के लिए  :  48, 49, 50
ओबीसी के लिए        :  87, 06, 57, 78, 10, 01, 63, 08, 65, 61, 14, 47, 89, 90, 91, 45, 52, 71, 07

इन क्षेत्र में है ये वार्ड

विद्याधर नगर : 1 से 14   
झोटवाडा    : 15 से 21   
सिविल लाईन्स : 22 से 31   
सांगानेर    :  32 से 44
बगरू   : 45 से 51
मालवीय नगर : 52 से 60
आदर्श नगर : 61 से 70
किशनपोल : 71 से 79
हवामहल : 80 से 90
आमेर  :  91



सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 124096130000574531
item