जानिए, राज्य बजट में क्या हुआ है सस्ता और क्या हुआ महंगा
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को 14वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र ने राज्य बजट पेश करते हुए प्र...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/07/vasundhara-raje-given-many-gifts-to-state-in-budget-2014-15.html
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को 14वीं राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र ने राज्य बजट पेश करते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए और राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों से मिले सुझावों के आधार पर हर वर्ग का ध्यान रखने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने बजट में नई-नई घोषणाओं की झंडी सी लगा दी। बजट पेयजल, चिकित्सा व स्वास्थ्य, सड़क और पर्यटन को समर्पित दिखाई दिया। मुख्यमंत्री अपने बजट में बालिका शिक्षा और हाईएजकेशन शिक्षा को बढ़ावा देने के विशेष प्रयास किए है। बजट में नई-नई योजनाओं को लाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पास सीमित संसाधनों का हवाला दिया। वहीं नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए पीपीपी मॉडल की वकालत की।
हालांकि घोषणाओं को पूरा करने के लिए संसाधनों और वित्त की पूर्ति कहां से होगी, इसके बारे में बजट में विशेष प्रावाधान नहीं दिखाई दिए। लेकिन कुल मिलाकर प्रदेश की विषम परिस्थितियों के आधार पर संतुलित बजट दिखाई दिया, जिसमें हर वर्ग का मुख्यमंत्री ने ध्यान रखकर जनता का दिल जीतने की घोषणा की।

ये हुए सस्ते :
- > पिसे हुए और साबुत मसाले
- > बायोगैस
- > डेजर्ट और रूम कूलर
- > सरसों तेल
- > हवाई ईधन
- > पवन ऊर्जा उत्पाद
- > रीठा एवं शिकाकाई
- > शूटिंग-शर्टिग
- > फ़्लैट बेचान
- > पावर आॅफ एटॉर्नी
- > थ्री-स्टार खाना
ये हुए महंगे :
- > दोपहिया वाहन
- > सिनेमा देखना
- > हैरिटेज होटल में रूकना
- > डीटीएच
- > हैंडीक्राफट के आइटम
- > यूपीएस (इन्वर्टर, बैटरी)