मंत्री के बेटे के मामले पर विधानसभा में हंगामा

जवाब देने की अनुमति नहीं मिलने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट कानून व्यवस्था के प्रश्न पर सरकार को घेरा जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रव...

जवाब देने की अनुमति नहीं मिलने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

कानून व्यवस्था के प्रश्न पर सरकार को घेरा

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को प्रदेश में कानून व्यवस्था के मामले में विपक्ष ने सरकार को घेरा। कांग्रेस के मुख्य सचेतक गोविद सिंह डोटसर ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का प्रश्न उठाया। इस पर सत्ता पक्ष ने भी जमकर हंगामा करते  हुए पूर्व कांग्रेस सरकार के समय कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए।

बाद में मुख्य सचेतक और नेता प्रतिपक्ष ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री हेम सिंह भडाना के बेटे सुरेन्द्र सिंह द्वारा छेड़छाड़ के मामले पर बोलने की अनुमति मांगी तो विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति नहीं दिए जाने पर  विपक्ष ने सदन में जोरदार हंगामा किया और बाद में  वॉकआउट कर दिया।

सदन में प्रश्नकाल के बाद  विशेष उल्लेख के तहत कांग्रेस के मुख्य सचेतक गोविन्द सिंह टोडासरा ने जब यह मामला उठाने का प्रयास किया तो संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित सत्ता पक्ष के सदस्य खडे हो गए और इसका विरोध करने लगे। इस पर विपक्ष के सदस्य भी खडे हो गए और इस पर पांच, सात मिनट तक जोरदार शोरगुल एवं हंगामा हुआ।

टोडासरा एवं विपक्ष के सदस्यों के इस मामले में जब बार-बार बोलने की अनुमति मांगने पर हस्तक्षेप करते हुए राठौड ने सदन के नियमों का हवाला देते हुए व्यवस्था का प्रश्न उठाया जिसे विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने स्वीकार कर लिया।

मेघवाल के जब टोडासरा को बोलने की अनुमति नहीं देने पर विपक्ष ने सदन का बहिगर्मन कर दिया। विपक्ष कांग्रेस सदस्यों के साथ निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल तथा राजपा के विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने सदन का बहिर्गमन किया।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 6483324939150582092
item