जूनियर बच्चन के कराया अपनी टीम 'जयपुर पिंक पैंथर' से रूबरू

जयपुर। फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर से रूबरू कराया और प्रो कबड्डी लीग में टीम का प्रतिनिधित्व करने खिला...

जयपुर। फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर से रूबरू कराया और प्रो कबड्डी लीग में टीम का प्रतिनिधित्व करने खिलाड़ियों की अधिकारिक तौर से उनकी घोषणा की गई। बॉलीवुड कलाकार अक्सर क्रिकेट को प्रमोट करते नजर आते हैं, लेकिन ये संभवत: पहला मौका है जब कोई अभिनेता कबड्डी को प्रमोट कर रहा है।

इस मौके पर अभिषेक ने बताया कि प्रो कबड्डी लीग के मैच भारत में 8 जगहों पर होने हैं और 26 जुलाई को जयपुर बनाम मुंबई के बीच होने वाले मैच से इस टुर्नामेंट का आगाज होगा। जयपुराइट्स अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर का मैच 20 अगस्त को अपने शहर में देख पाएंगे।

इस लीग के मैच 20 से 23 अगस्त तक जयपुर में होंगे। उन्होंने बताया कि कबड्डी को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने इस टीम को खरीदा है। लीग को जीतने के लिए उनकी टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है और काफी मेहनत कर रही है। इस मौके पर उनके साथ फैडरेशन के अध्यक्ष जनार्दन सिंह गहलोत भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले की अभिषेक ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात कर लीग के बारे में चर्चा की थी, जिस पर राजस्थान गवर्नमेंट की ओर से पूरा सहयोग मिलने का आश्वासन मिला था। अभिषेक ने कहा कि कबड्डी को दर्शकों तक ले जाने की जरुरत है, जिसके लिए वे प्रयास कर रहे हैं। अभिषेक ने उम्मीद जताई कि उनका प्रयास जरुर सफल होगा।

अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर के कोच एशियन गोल्ड मेडलिस्ट भास्करन करेंगे, जबकि टीम के कप्तान नवनीत गौतम हैं। इनके अतिरिक्त टीम में ताइवान, नेपाल, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, हिमाचल के खिलाड़ी भी शामिल हैं।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Sports 5990261545199273565
item