बिजनेस रैंकर्स अवॉर्ड-2014 का पोस्टर विमोचन

जयपुर। देशभर में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाले उद्यमियों और संस्थानों को सम्मानित करने के लिए 19 जुलाई को आयोजित होने वाले बिजनेस रैंकर्...

जयपुर। देशभर में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाले उद्यमियों और संस्थानों को सम्मानित करने के लिए 19 जुलाई को आयोजित होने वाले बिजनेस रैंकर्स अवॉर्ड का पोस्टर विमोचन और ट्रॉफी का रविवार को अनावरण किया गया।

इस अवसर पर अवॉर्ड के लिए गठित ज्यूरी के सदस्यों की बैठक भी आयोजित हुई। बिजनेस रैंकर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मूलचन्द जी. चाहर ने बताया कि अवार्ड की 11 सदस्यीय ज्यूरी ने विभिन्न केटगरी के लिए संभावित नामों पर विचार किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश, उच्च न्यायालय जे.के. रांका ने कहा कि देशभर में उत्कृष्ठ कार्य कर रहे व्यवसायियों व संस्थाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना आवश्यक है। कार्यक्रम के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मिलापचंद डंडिया ने कहा कि राजस्थान के लिए वाणिज्यिक पत्रकारिता की आवश्यकता है क्योंकि विश्वभर में राजस्थानियों ने व्यवसायियों के रूप में पहचान बनाई है।

यह अवॉर्ड भारतीय व्यावसायिक जगत की उभरती प्रतिभाओं के उत्साहवर्द्धन के साथ उन्हें एक मंच पर लाने का प्रयास है। समारोह में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के साथ 11 श्रेणियों में श्रेष्ठ उद्यमियों और संस्थानों को सम्मानित किया जाएगा।

इनमें यंग एंटरप्रेन्योर (मेल), यंग एंटरप्रेन्योर (फीमेल), अवॉर्ड फॉर इनक्लूसिव ग्रोथ, रूरल एंटरप्रेन्योर अवॉर्ड, बेस्ट विजिनरी लीडर, मोस्ट इनोवेटिव बिजनेस पर्सन, बेस्ट एम्प्लॉयर, एक्सीलेंस इन इको-फ्रेंडली प्रेक्टिसेज, फास्टेस्ट ग्रोइंग कंपनी, आॅगेर्नाइजेशन आॅफ द इयर और द बेस्ट जेननेक्सट लीडर को शामिल किया गया है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 1954631198543146146

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item