'मिशन 25 हुआ पूरा, कांग्रेस मुक्त भारत का सपना भी होगा पूरा'

जयपुर। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत से गदगद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज कहा कि संप्रग सरकार के दस वर्...

जयपुर। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत से गदगद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आज कहा कि संप्रग सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल से त्रस्त जनता को कांग्रेस मुक्त भारत का सपना अब वास्तविकता में सच होता दिखाई दे रहा है।

वसुंधरा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में टीम इंडिया देश की दशा और दिशा जरूर बदलेगी। राजस्थान को भी इसका लाभ मिलेगा। हमारी प्रदेश सरकारों के साथ जो आज तक सौतेला व्यवहार होता रहा है, हम सबको उससे छुटकारा मिलेगा। वसुंधरा लोकसभा चुनाव रूझान के बीच जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक परिवर्तन के साथ मैं मानती हूं कि अब अच्छे दिन आ गये हैं, क्योंकि अब देश में नरेन्द्र मोदी अच्छे दिन लाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने विधानसभा जैसे इन चुनाव में भी पार्टी को शानदार जीत दिलाई है। राजे ने जनता को धन्यवाद देते हुए विश्वास दिलाया कि प्रदेश में सुराज को स्थापित करने के लिये और आपके सपनों को साकार करने की पूरी कोशिश करने में कमी नहीं छोड़ेंगी।

राजे ने कहा कि यह जीत मैं प्रदेश की जनता और हमारे सभी कार्यकर्ताओं को सर्मपित करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की प्रेरणा से हम यहां तक आये हैं। हम मिशन 25 पर काम कर रहे थे, और आज हमने अपना लक्ष्य हासिल कर लिया है, जिसे हासिल कर हम खुश हैं। यह लोगों की जीत है। यह भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है।

राजे ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से अब देश तरक्की करेगा। राजे ने एक कविता पढ़कर देश-प्रदेश की जनता से विकास पथ पर चलने का आह्वान किया। राजे ने कहा कि देश का विकास सभी लोगों के साथ चलने से होगा और देश मोदी के नेतृत्व में तरक्की करेगा। राजे ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले की सरकार की तरह अब राजस्थान से सौतेला व्यवहार नहीं होगा।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Rajasthan 5584143633814878166

Watch in Video

Comments

item