खुले गए बद्रीनाथ के द्वार, कैलाश खेर करेंगे भक्तों को भाव-विभोर

मुंबई। बीते साल उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा से तबाह हुए केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में एक बार फिर से तीर्थ यात्रियों के पहुँचने का कर्म ...

मुंबई। बीते साल उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा से तबाह हुए केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में एक बार फिर से तीर्थ यात्रियों के पहुँचने का कर्म शुरू होने लगा है। बद्रीनाथ में हुई तबाही के बाद एक बार फिर बद्रीनाथ धाम भक्तों के लिए तैयार है।

केदारनाथ के बाद बाबा बद्रीनाथ का द्वार भी भक्तों के लिए खोल दिया गया है। घंटियों और शंखनाद के बीच वैदिक विधि विधान से पूजा के बाद बदरीनाथ के कपाट खोल दिए गए। इसके साथ ही चारों धामों की यात्रा शुरू हो गई है। बाबा के दर्शन के लिए भक्तों का आना भी शुरू हो गया है।

हालांकि पिछले साल आई आपदा की वजह से शुरुआत काफी धीमी है, लेकिन सरकार को उम्मीद है कि जल्द ही बाबा के दरबार में एक बार फिर से भक्तों का जमावड़ा लगने लगेगा। वहीं यात्रा को लेकर सरकार भी चुस्त है और बेहतर सुविधा मुहैया कराने का दावा कर रही है।

उल्लेखनीय है कि हर वर्ष मई के महीने में बद्रीनाथ मंदिर के कपाट खुलते हैं और आज बद्रीनाथ धाम मंदिर को कपाट खुल रहे हैं। इस अवसर पर लोकप्रिय गायक कैलाश खेर मंदिर के प्रांगण में प्रस्तुति देंगे और अपनी मधुर आवाज से वहां उपस्थित भक्तों को भाव विभोर कर शिव की भक्ति में लीन करेंगे।

बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए बेहद रोमांचित कैलाश खेर कहते हैं, “मैं बहुत रोमांचित हूँ भगवान् विष्णु की पूजा करने के लिए और साथ ही वहां उपस्थित अन्य भक्तों से मिलने के लिए। मेरे लिए यह पहला अवसर है जब मैं वहां जा रहा हूँ।”


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 6728045813973152325

Watch in Video

Comments

item