'वडोदरा सीट पर पांच लाख वोटों से जीतेंगे मोदी'

वडोदरा। शुक्रवार को होने वाली मतगणना से पहले ही भाजपा अपनी जीत के प्रति इतनी आश्वस्त दिखाई दे रही है किए पार्टी में सभी जगहों पर जीत के ज...

वडोदरा। शुक्रवार को होने वाली मतगणना से पहले ही भाजपा अपनी जीत के प्रति इतनी आश्वस्त दिखाई दे रही है किए पार्टी में सभी जगहों पर जीत के जश्न की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है। इसी प्रकार नरेन्द्र मोदी के राज्य गुजरात के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल ने दावा किया है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी वडोदरा लोकसभा संसदीय सीट से पांच लाख वोटों से जीतेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के चुनाव प्रभारी पटेल ने कहा कि इस संसदीय क्षेत्र के अधिकांश वोटरों का वोट मोदी को ही पड़ा है, इसलिए मोदी इस संसदीय क्षेत्र से पांच लाख वोटों के मार्जिन से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार के वडोदरा संसदीय सीट पर आशा से अधिक वोटिंग हुई है ऐसा वोटिंग 1951 के लोकसभा चुनाव में हुआ था।

2009 के लोकसभा चुनाव में वडोदरा संसदीय सीट पर भाजपा के वर्तमान सासंद बालकृष्ण शुक्ला ने कांग्रेस प्रत्याशी को 1.36 लाख वोटों से हराया था। वडोदरा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वालों सातों विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा का कब्जा है। वडोदरा नगर निगम और जिला पंचायत पर ही भाजपा का ही कब्जा है।

भाजपा शहर अध्यक्ष भारत डोंगरा ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया गया था। 25,000 लोगों को फेसबुक के माध्यम से रजिस्टर किया गया था। इन लोगों ने मोदी के पक्ष में प्रचार किया था। गौरतलब है कि वडोदरा से मोदी के खिलाफ कांग्रेस ने अपने प्रमुख रणनीतिकार मधुसूदन मिस्त्री, आप ने कुलकर्णी को अपना प्रत्याशी बनाया था।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 9149893158233133662

Watch in Video

Comments

item