बॉलीवुड सनसनी : जब दीपिका ने गुजारी रणवीर के घर पर रात

मुंबई। ख़बरों के गलियारे में फिल्मी जगत से जुडी एक सनसनीखेज खबर है। ख़बरों के मुताबिक बॉलीवुड की एक अभिनेत्री और एक अभिनेता ने एक रात साथ ...

मुंबई। ख़बरों के गलियारे में फिल्मी जगत से जुडी एक सनसनीखेज खबर है। ख़बरों के मुताबिक बॉलीवुड की एक अभिनेत्री और एक अभिनेता ने एक रात साथ गुजारी है। जी हां, बॉलीवुड दीवा कही जाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच रोमांस तो साफ झलकता था ही लेकिन अब एक खबर के मुताबिक दोनों ने 4 मार्च की रात साथ गुजारी है।

फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला से एक दूसरे के करीब आने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भले ही अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं करते हो लेकिन लगता है दोनों के बीच खिचड़ी जरूर पक रही है। चर्चा है कि दीपिका पादुकोण को देर रात रणवीर सिंह के घर देखा गया। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, दीपिका रात 12 बजे से पहले रणवीर के घर पहुंची। वह पूरी रात उनके घर पर ही थीं। वह अगले सुबह वहां से गई।

सूत्र का कहना था, दीपिका अपनी काले रंग की ऑडी कार में रणवीर के घर पहुंची और सुबह 9 बजे के करीब वह मर्सिडीज में सवार होकर वहां से निकली। उल्लेखनीय है कि दीपिका बहुत कोशिश करती हैं कि रणवीर के साथ उनके रिश्ते को खबर न लगे लेकिन रणवीर हमेशा कुछ न कुछ क्लु दे ही देते है।

कुछ समय पहले हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल की शादी में रणवीर दीपिका के पीछे पीछे वॉशरूम तक चले गए थे। यहीं नहीं वे दीपिका को किस करते हुए नजर आए थे। जब दीपिका रणवीर के कुछ पलों को एक फोटोग्राफर ने कैमरे में कैद कर लिया था तो रणवीर ने कैमरामैन के साथ मारपीट कर दी थी।

बहरहाल, इस खबर में कितना दम है इस बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन इतना तो है कि दोनों के बीच फुल-टू रोमांस, हमेशा साथ-साथ दिखना और यही नहीं एक दूसरे की तारीफ पर तारीफ करना इस बात की ओर संकेत करता है कि यह खबर सच भी हो सकती है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 1641087814012756877
item