फेसबुक-व्हाट्सएप सौदे पर रोक की मांग

न्यूयार्क। कुछ संगठनों ने अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग से फेसबुक-व्हाट्सऐप के प्रस्तावित सौदे पर रोक लगाने की मांग की है। आयोग से यह भी मा...

न्यूयार्क। कुछ संगठनों ने अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग से फेसबुक-व्हाट्सऐप के प्रस्तावित सौदे पर रोक लगाने की मांग की है। आयोग से यह भी मांग की है कि वह जांच करे कि फेसबुक ग्राहकों के ब्यौरे का किस तरह से इस्तेमाल करेगी।

सोशल मीडिया नेटवर्क पोर्टल फेसबुक ने मोबाइल मैसेंजर सर्विस व्हाट्सऐप को 19 अरब डालर में खरीदने की घोषणा की है। अमेरिका स्थित इलेक्ट्रानिक प्राइवेसी इन्फोरमेशन सेंटर तथा सेंटर फोर डिजिटल डेमोक्रेसी ने यह मांग उठाई है।

इन संगठनों का दावा है कि फेसबुक नियमित रूप से उपयोक्ताओं से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल विज्ञापन उद्देशय  के लिए करती है। फेसबुक दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट है, जिसके 1.2 अरब से अधिक उपयोक्ता हैं। वहीं व्हाट्सऐप के उपयोक्ताओं की संख्या 45 करोड़ है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 6157725671955275754
item