बिजली के करंट से ग्रामीण छात्र संगठन जिलाध्यक्ष की मौत
बून्दी। देई देई थाना क्षेत्र के डेलपुरा गांव मे शुक्रवार को कूएं पर नलकूप चलाते समय करंट आने से ग्रामीण छात्र संगठन जिलाध्यक्ष महेन्द्र मी...

पुलिस के एसआई गोकूलराम ने बताया कि सुबह ग्यारह बजे के करीब महेन्द्र मीणा कूएं पर नलकूप चालु कर रहा था। इसी दोरान उसके करंट आ गया, जिससे मोके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद मे परिजन उसे लेकर देई स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाये, जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित किया।
चिकित्सालय मे महेन्द्र मीणा के लाने की सूचना पर चिकित्सालय मे लोगो की भीड जुट गई। देई सरपंच धर्मराज मीणा, समाजसेवी निक्की कलवार,मोनू शर्मा सहित कई लोग चिकित्सालय परिसर मे पहुंच गये। बाद मे शव का नए बस स्टेण्ड पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो को सुपुर्द किया। गांव मे छाया मातम महेन्द्र मीणा की मौत के बाद डेलपुरा गांव मे मातम छा गया। महेन्द्र मीणा के अच्छे व्यवहार के चलते हर कोई खबर सुनते ही स्तब्ध हो गया। घर मे महेन्द्र मीणा की पत्नि सीमा सहित सभी परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था।
वही महेन्द्र मीणा के पुत्र शुभम 8 वर्ष शिवानी 4 रोते बिलखते परिजनो महिलाओ को देख देखकर स्वंय भी बिलख रहे थे। उनकी इस स्थिति के चलते हर किसी के आंखे नम हो गई। परिजन किसी के संभाले भी संभल नही रहे थे। गांव मे सन्नाटे के साथ रोने की आवाजे गूंज रही थी।