प्रियंका चोपड़ा की मैरी कॉम का फर्स्ट लुक जारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'मैरी कॉम' का फर्स्ट लुक सामने आया है। यह फिल्म विश्व की बॉक्सिंग चैंप...

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्म 'मैरी कॉम' का फर्स्ट लुक सामने आया है। यह फिल्म विश्व की बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम के जीवन पर आधारित है। जिसका निर्देशन किया है ओमंग कुमार ने किया है ।

प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं और इस किरदार को निभाने के लिए खूब मेहनत भी कर रही हैं। सेट से आई पहली तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा बॉक्सिंग रिंग में पूरी बॉक्सिंग किट में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि मैरी कॉम की कहानी मेरी तरह है। मैंने भी इस इंडस्ट्री में बहुत स्ट्रगल किया है, अकेले बहुत रोई भी हूँ। यह एक तरह से सभी लड़कियों की कहानी है, जिन्होंने सपना देखा है।

यह फिल्म पांच बार विश्व बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम के जीवन के संघर्षों पर बनी है। मैरी कॉम मणिपुर के साधारण किसान परिवार में जन्मी हैं और संघर्षों से लड़ते हुए अपने बॉक्सर बनने के सपने को पूरा किया।

 

सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 157459403688297023

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item