7 से 12 मई तक 9 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली। अगला लोकसभा चुनाव नौ चरणों में सात अप्रैल से 12 मई के बीच कराया जायेगा और मतगणना 16 मई को होगी। इसके साथ आंध्र प्रदेश, ओडिशा...

नई दिल्ली। अगला लोकसभा चुनाव नौ चरणों में सात अप्रैल से 12 मई के बीच कराया जायेगा और
मतगणना 16 मई को होगी। इसके साथ आंध्र
प्रदेश, ओडिशा और असम के विधानसभा चुुनाव
भी होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत ने
बुधवार को यहां चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करते हुये यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिन
राज्यों के विधानसभा चुनाव होने हैं वहां पर लोकसभा चुनाव के साथ ही इसके लिये मतदान
कराये जायेंगे। लोकसभा चुनावों की घोषणा के
साथ आज से आदर्श चुुनाव संहिता लागू हो गई।
इस बार लगभग 81 करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग दस करोड़ मतदाता पहली बार मतदान कर सकेंगे।

9 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव

7 अप्रैल को पहले चरण का मतदान
9 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान
10 अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान
12 अप्रैल को चौथे चरण का मतदान
17 अप्रैल को पांचवें चरण का मतदान
24 अप्रैल को छठें चरण का मतदान
30 अप्रैल को सातवें चरण का मतदान
7 मई को आठवें चरण का मतदान
12 मई को नौवें चरण का मतदान
16 मई को वोटों को गिनती

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 3681547365247863333
item