पृथ्वी पर वरदान है गौ माता- प्रतिमा दीदी
बून्दी,। देई तलाई वाले बालाजी महाराज के सामने चल रही गौ कृपा कथा मे रात्रि को प्रतिमा दीदी ने श्रद्धालुओ को गौ माता की कथा सुनाते हुए कहा...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/03/blog-post_2609.html
बून्दी,। देई तलाई वाले बालाजी महाराज के सामने चल रही गौ कृपा कथा मे रात्रि को प्रतिमा दीदी ने श्रद्धालुओ को गौ माता की कथा सुनाते हुए कहा कि इस पृथ्वी पर गौ माता साक्षात भगवान का अवतार है। गौ माता की सेवा करने से ही गो भक्तो का कल्याण हो जाता है। उन्होने श्रद्धालुओ को गौमुत्र,दही,दूध व गोबर के द्वारा बीमारियो के शमन व उनके उपयोगिता की जानकारी दी। साथ ही वर्तमान समय मे गौ माता पर हो अत्याचार पर अफसोस जताया व लोगो से गौ माता के कल्याण के कार्य करने की बात कही। देश मे चल रहे गौवध शालाओ को बंद करने,गौ माता के मांस,चमडे के उत्पादो का सेवन नही करने के लिए श्रद्धालुओ से कहा। कथा मे उन्होने बल्ल्भदास की कथा सुनाई। कथा के बाद सामूहीक रूप से आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कस्बे मे प्रथम बार गौ कथा के आयोजन पर कथा पांडाल मे रोजाना बडी संख्या मे श्रद्धालुओ की भीड उमड रही है। जिसमे बडी संख्या मे महिलाओ की संख्या उपस्थित रहती है। पूरा कथा पांडाल श्रद्धालुओ से भरा रहता है। आज हवन गौ कृपा कथा के दोरान होली पर्व के अवसर पर रविवार को कथा स्थल पर हवन का कार्यक्रम होगा। जिसमे गौभक्त श्रद्धालुओ जोडो के रूप मे आहूतियां देकर धर्मलाभ कमाएंगे।