नाव डूबने से दस महिलाओं की मौत से मचा कोहराम
देवली। टोंक जिले में देवली उपखण्ड के कासीर ग्राम में शुक्रवार को तड़के एक दुखान्तिका से पूरे गांव में कोहराम मच गया। घटना उस समय की है जब...
नदी में डूबने वाली महिलाओं में से कुछेक महिलाएं तैर कर बाहर निकली तथा भाग कर गांव में पंहुची और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही हर कोई घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा और पानी में डूबी महिलाओं को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए लेकिन दस महिलाएं इस हादसे का शिकार हो गई तथा मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में ग्रामीणों ने मोटर साइकिल एंव अन्य साधनों से शवों को देवली चिकित्सालय पंहुचाया।
घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटे लोगों के अनुसार नदी में दुर्घटनास्थल के आस-पास मछली पकड़ने का जाल लगा हुआ था, जिसमें संभवत: नाव फंसकर पलट गई और यह हादसा हो गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक हरिमोहन शर्मा, अति. कलेक्टर किशोर कुमार, उपखण्ड अधिकारी रतनलाल अटल, थाना प्रभारी ओपी वर्मा, डॉ. महावीर मीणा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पंहुचे और मौका स्थिति का जायजा लिया और हालात पर काबू पाया।
पुलिस सूत्रों के हादसे के शिकार हुए मृतकों में हंसा पत्नी सुनिल गुर्जर, लाली पत्नी रामलाल गुर्जर, धापू पत्नी दुर्गालाल गुर्जर, सीता पत्नी मुरलीधर खाती, लाली पत्नी ओमप्रकाश खाती, सावित्री पत्नी पप्पू खाती, बाली पत्नी शिवराज गुर्जर, रसाली पत्नी नन्दलाल जाट, मथुरा पत्नी रामप्रसाद कुम्हार, मोत्या पत्नी भूरालाल मीणा शामिल है। वहीं नाव चालक कुंवर अली पुत्र खाजू खां नागौरी दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।