कोठे में घुसकर सेक्स वर्कर की हत्या
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के कमला मार्केट थाना इलाके के जीबी रोड स्थित एक कोठे में 30 वर्षीय सेक्स वर्कर की गला रेतकर हत्या कर दी...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/01/murder-of-a-sex-worker-in-delhi.html
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के कमला मार्केट थाना इलाके के जीबी रोड स्थित एक कोठे में 30 वर्षीय सेक्स वर्कर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आशंका है कि रात में उससे मिलने आए युवक ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है।
कमला मार्केट थाना पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि कोठा संख्या 57 में किसी ने सेक्स वर्कर की गला रेतकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव को कब्जे में कर लिया। पीड़ित महिला की उम्र तीस साल थी और वह मूलत: आंध्र प्रदेश की रहने वाली थी।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि एक युवक अकसर उसके पास आता था। बताया जा रहा है कि बुधवार रात आरोपी युवक उसके पास आया था। रात में दोनों कमरे में मौजूद थे। दोपहर तक जब वह कमरे से नहीं निकली तो कोठे में मौजूद उसकी सहेलियां उसके कमरे में गई। वह बेड पर पड़ी थी और उसके गर्दन को धारदार हथियार से काटा गया था।
पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कोठे के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो पाएगा।