रास्ते की बात पर लाठी-भाटा जंग में दो दर्जन से अधिक घायल

दौसा। एक गांव में रास्ते की बात को लेकर एक समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद झगड़े के रूप में बदल गया और दोनों पक्षों म...

दौसा। एक गांव में रास्ते की बात को लेकर एक समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद झगड़े के रूप में बदल गया और दोनों पक्षों में लाठी-भाटा जंग शुरू हो गई। इस लाठी-भाटा जंग में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इत्तला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवा कर समझाइश के बाद मामला शांत करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार दौसा जिला के सिकन्दरा इलाके में स्थित कैलाई गांव की मालियों की ढ़ाणी में कुछ महिनों से खेत के अन्दर से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंध में डेढ़ महिने पहले तहसीलदार ने इस खेत में से रास्ते निकालने की अनुमति दे थी। जिस पर ग्रामीणों ने वहां से आना-जाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पप्पू लाल आज सुबह करीब 7.30 बजे ट्रैक्टर लेकर वहां से गुजर रहा था, इस दौरान कुछ लोगों ने पप्पू को रोका और पत्थर फैकना शुरू कर दिया।

इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचें और दोनों पक्षों के बीच रास्तें की बात को लेकर विवाद हो गया और एक ही समुदाय के दो पक्षों में लाठी-भाटा जंग हो गई। लोगों ने एक दूसरे में पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इस लाठी-भाटा जंग में दोनों पक्षों के करीब 26 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

इत्तला मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सिकन्दरा अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को दौसा रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया है, पुलिस ने समझाइश के बाद मामला शांत करवा दिया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने क्रास एफआईआर दर्ज कराई है, पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

मंदिरों को तोड़ने के विरोध में ब्राह्मण महासभा करेगी आंदोलन

जयपुर। मैट्रो के नाम पर जयपुर पुरातन संस्कृति को खत्म करने के हर प्रयास का सर्व ब्राह्मण महासभा ने कड़ा विरोध किया है। महासभा के अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि जयपुर के मंदिरों को तोड़ने का यह प्...

अब भगत सिंह-महाराणा प्रताप के बारे में भी पढ़ेंगे बच्चे

जयपुर। राजस्थान में स्कूली बच्चों को अब अकबर द ग्रेट और न्यूटन जैसे महान और विदेशी शासकों के जीवन पर बने बड़े-बड़े अध्यायों को पढ़ने की जहमत नहीं उठानी होगी। राजस्थान सरकार इन महान हस्तियों और विदे...

भाजपा के वरिष्ठ नेता ललित किशोर चतुर्वेदी का निधन

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री ललित किशोर चतुर्वेदी का आज यहां निधन हो गया। वह 84 साल के थे। यह जानकारी चतुर्वेदी के परिजनों ने दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे चत...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item