पोलियों उन्मूलन रैली निकाली, दिया जागरूकता का संदेश

बालोतरा। शनिवार को पोलियो उन्मूलन के लिए बच्चों को पोलियों वैक्सीन पिलाने के राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जनता को जागरूक करने...

बालोतरा। शनिवार को पोलियो उन्मूलन के लिए बच्चों को पोलियों वैक्सीन पिलाने के राष्ट्रीय अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जनता को जागरूक करने के उद्वेश्य से राजकीय नाहटा चिकित्सालय के तत्वावधान में उपखंड अधिकारी अयूब खान एवं राजकीय नाहटा चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. बलराज सिंह द्वारा हरी झण्डी दिखा कर नर्सिग प्रशिक्षणार्थी, छात्र छा़त्राओं की रैली को रवाना किया गया।
                                          रैली को रवाना करते हुए अतिथि। फोटो भगाराम पंवार। 
इस रैली द्वारा राजकीय नाहटा चिकित्सालय से भगतसिंह सर्कल, नेहरू कॉलोनी, खत्री कॉलोनी, पुराना तारधर, कुम्हारों का चैक द्वितीय रेल्वे क्रासिंग, पुराना बस स्टेण्ड के सधन आबादी क्षेत्र में ’दो बूंद जिन्दगी की’ ’पोलियो भगाओ, देश बचाओ’, ’एक भी बच्चा छूटा, सुरक्षा चक्र टूटा’ इत्यादि नारों द्वारा जनता को सजग कर 19 जनवरी को जीरो से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य ही पिलाने का आव्हान किया गया। इस रैली में पल्स पोलियो कार्यक्रम प्रभारी डा. कमल किशोर मूंदडा, डा. मुकेश राजपुरोहित, डा. पी.आर.खीची, रोटरी क्लब पूर्व सह प्रान्तपाल ओम बांठिया, रोटरी क्लब अध्यक्ष डा. खुशाल खत्री, सचिव शांतिलाल हुंडिया, महेन्द्र चौपड़ा, रोटरी क्लब थार के अध्यक्ष जय प्रकाश गोयल, सचिव नेमीचन्द मेवाडा, रोटेरियन डा. हरीश मेहता, रोटेरियन हिरालाल प्रजापत, ट्रेनिग सेंटर के विक्रम मीणा, मदनलाल जीनगर, अमराराम चैधरी एवं राजकीय नाहटा चिकित्सालय के नर्सिग कर्मचारी उमाराम पटेल, रामचन्द्र ढाका, छगन गेहलोत, अमणी ऐपी, राजकुमारी इत्यादि कई कर्मचारी मौजूद थे।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

यातायात नियमों का पालन करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी : जीनगर

                                       तीसरे दिन बनाए 21 चालान,1 गिरफ्तार बालोतरा। हम अपने स्वयं की...

बजरी के दाम करने की मांग को लेकर धरना आठवें दिन भी जारी

बालोतरा। अर्थ मूवर्स एसोसिएशन के बैनर तले ट्रक, ट्रैक्टर व मजदूर यूनियन की ओर से बजरी नाकों पर ठेकेदार द्वारा रॉयल्टी के अलावा अन्य कथित अवैध वसूली के विरोध में दिया गया धरना शुनिवार को आठवें दिन भी ...

मरीजों को अपना समझकर करें इलाज : अमराराम चौधरी

बालोतरा। शहर में अत्याधुनिक मशीनों से लैस नए मेट्रो डेंटल केयर का शुभारंभ बुधवार सुबह 11 बजे नाहटा अस्पताल रोड़ पर ब्रह्मधाम गादिपति तुलछाराम महाराज,महामंडलेश्वर राघवदास महाराज,हनुमान बगेची गादिपति ...

Watch in VideoComments

Watch in Video

.
News
Related Videos
Health & Fitness
06:00
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Yoga For Kidney Health _ Yoga postures for Kidney Health _ Yoga For Kidneys _ @VENTUNO YOGA
Health & Fitness
04:43
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
8 Best Yoga Poses for Fibromyalgia
Health & Fitness
07:19
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
5 Yoga Poses to relieve heartburn | Yoga for acidity
Health & Fitness
03:05
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence
5 Yoga poses to work on your Shoulders | Asanas To Deal with Shoulder Pain | Basic Yoga Sequence

Comments




item