केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का निधन हो गया है। सुनंदा का शव शुक्रवार को दिल्ली के एक होटल में मिला। सुनंद...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/01/blog-post_17.html
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर का निधन हो गया है। सुनंदा का शव शुक्रवार को दिल्ली के एक होटल में मिला। सुनंदा इस होटल के कमरा नंबर 345 में रह रही थीं। कमरे के बिस्तर पर सुनंदा का शव मिला।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुनंदा दिल्ली के होटेल लीला के कमरा नंबर 345 में ठहरी हुई थीं। वह गुरुवार को होटेल में आई थीं। शुक्रवार शाम को सुनंदा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सुनंदा की मौत कैसे हुई, इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। होटल के कमरे को सील कर दिया गया है।
गौरतलब है कि एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार मेहर तरार के शशि थरूर से कथित संबंधों को लेकर थरूर दंपती के बीच ट्विटर विवाद सामने आया था। हालांकि बाद में दोनों ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह एक खुशहाल दंपती हैं।