बून्दी जिलें में शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य
बून्दी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बून्दी जिले में आगामी 19 जनवरी को नवजात से लेकर 5 वर्ष की आयु के बच्चों को पल्स पोलियों की अतिर...
https://khabarrn1.blogspot.com/2014/01/blog-post_1328.html
बून्दी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत बून्दी जिले में आगामी 19 जनवरी को नवजात से लेकर 5 वर्ष की आयु के बच्चों को पल्स पोलियों की अतिरिक्त खुराक पिलाई जावेगी। अभियान के तहत जिले में एक लाख 63 हजार बालकों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के एक लाख 48 हजार बच्चे भी लाभान्वित किये जावेगें। यह जानकारी जिला कलक्टर आनंदी की अध्यक्षता शुक्रवार को यहां कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पल्स पोलियों अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक मंे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर0एन0 यादव ने दी।
बैठक मंे बताया गया कि अभियान के तहत पोलियो की दवा पिलाने के लिए जिले में 741 पोलियो बूथ स्थापित किये गये है, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र में 608 तथा शहरी क्षेत्र में 133 बूथ है। इन बूथों पर 2964 वेक्सीनेटर तथा 151 सुपरवाइजर दवा पिलाने का कार्य सम्पादित करेगे। इनके अलावा दस ट्रान्जिट टीमें तथा दस मोबाइल टीमें भी गठित की गई है, जो पोलियो दिवस पर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य करेगी। बैठक में जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि टीकाकरण अभियान के प्रति जन जागरूकता के लिए प्रभावी कार्यवाही की जावे। शिक्षा विभाग के माध्यम से चेतना रैलियों का आयोजन किया जावे। विद्यालयों मे 19 जनवरी से पहले प्रार्थना सभाओं में पल्स पोलियों अभियान का संदेश दिया जावे। रोटरी क्लब तथा अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं का भी अभियान में पूर्ण सहयोग लिया जावे। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता में प्रत्येक जागरूक नागरिक एवं अभिभावक की सहभागिता प्राप्त होना बहुत जरूरी है।
बैठक में सर्विलेंस मेडिकल आॅफिसर डाॅ0 राजेश ने पावर पाइंट के माध्यम से पल्स पोलियों अभियान के बारे में देश एवं राजस्थान प्रदेश के संदर्भ में आवश्यक जानकारी दी उन्होंने बताया कि तीन वर्ष पूर्व 13 जनवरी 2011 को देश में पोलियों प्रभावित अन्तिम रोगी पाया गया था। इसके बाद कोई भी केस रिपोर्ट नहीं हुआ है और शीघ्र ही भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित कर दिया जाएगा।
बैठक मे अति0 जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता, एस0डी0एम0 रामचन्द्र बैरवा, जिला शिक्षा अधिकारी(प्रा0) अरूणा हुमुड, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, रोटरी क्लब के पदाधिकारी अनिल शर्मा, महेश पाटोदी तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन आर0सी0एच0ओ0 डाॅ0 जे0पी0 मीणा ने किया।