राष्ट्रीय युवा सप्ताह 12 से 19 जनवरी तक

बून्दी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 से 19 जनवरी तक नेहरू युवा मण्डलों द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह आयोजित किया जायेगा। सप्ताह के दौरान...

बून्दी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 से 19 जनवरी तक नेहरू युवा मण्डलों द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह आयोजित किया जायेगा। सप्ताह के दौरान युवा मण्डलों के सहयोग से रैलियां, व्याख्यान, संगोष्ठियां तथा खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जावेगा।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन के अवसर पर विवेकानन्द के जीवन मूल्यों तथा आदर्शो पर व्याख्यान, भाषण एवं विचार गोष्ठी आयोजित होगी। तेरह जनवरी को सांस्कृतिक दिवस, 14 को सहभागिता दिवस, 15 को समाज सेवा दिवस, 16 शारीरिक दक्षता दिवस, 17 को युवाआंे हेतु शान्ति दिवस, 18 को कौशल विकास दिवस, 19 को चेतना दिवस एवं राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन किया जावेगा।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Kota 1606830809441906596
item