फैक्ट्री से चुराएं 120 कपड़े के थान बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

बालोतरा। शहर के औद्योगिक क्षैत्र में पिछले दिनों हुई पोपलीन के थान चोरी के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासि...

बालोतरा। शहर के औद्योगिक क्षैत्र में पिछले दिनों हुई पोपलीन के थान चोरी के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। आरोपियों के कब्जे से कपड़े के 120 थान बरामद किए गए है। 
                                        गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस टीम। फोटो भगाराम पंवार।
शहर में कपड़ा थान चोरी की वारदातों की रोकथाम के लिए पुलिस अधिक्षक हेमंत शर्मा के निर्देशानुसार पुलिस उप अधिक्षक अमृत जीनगर व थानाधिकारी सुखाराम विश्नोई के नेतृत्व में टीमें गठित कर कपड़ा चोरी होने के मामले की जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान कपड़ा चोरी के आरोप में पुलिस ने जालाराम पुत्र रामाराम जाति कलबी निवासी सड़ा,(सिणधरी),सुरेशपुरी पुत्र मुकनपुरी जाति स्वामी निवासी भानावास(समदड़ी) व हिंगलाजपुरी पुत्र भंवरपुरी जाति स्वामी निवासी हिंगलाज थान(सिवाना) को गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने प्रिमियम मिल्स इंडिया व राजनगर टैक्सटाईल मिल्स औद्योगिक क्षैत्र से 15 जनवरी की रात्रि में कपड़े के 120 थान चोरी करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से कपड़े के 120 थान बरामद कर लिए हैं।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jodhpur 1098928471292919690
item