दिल्ली में मतदान समाप्त, 70 प्रतिशत मतदान की खबर

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर बुधवार शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी...

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव में 70 सीटों पर बुधवार शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है। 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ था।

विधानसभा चुनाव में कुल 810 उम्मीदवार मैदान में हैं और लगभग 1.19 करोड़ लोग मतदान के पात्र हैं। शाम 5 बजे तक 62 फीसदी मतदान होने की खबर है। मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में यहां लगभग 58 फीसदी वोट पड़े।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में इस बार कांग्रेस को भाजपा से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ सकता है, जबकि आम आदमी पार्टी ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर रहने की हैट्रिक लगाने वाली शीला दीक्षित इस बार चुनावी मुकाबले में चौथी बार सत्ता तक पहुंचने की कोशिश में है।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली की सियासत में बदलाव का बिगुल फूंकने वाले आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल भी चुनावी मैदान में मौजूद हैं। मतदान समाप्त होने के बाद चुनावी नतीजों को लेकर तीनों पार्टियां अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही है और तीनों खुद को सत्ता की दावेदार बता रही हैं।

राज्‍य में मतदान के लिए 11,993 पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे, जिसके लिए 12 हजार पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए 32,801 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। दिल्‍ली का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला आठ दिसंबर को होगा, जब यहां आज हुए मतदान की मतगणना होगी।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 1264707372963350342
item