रक्षाबंधन पर भाई देगा बहन को अनूठा उपहार
https://khabarrn1.blogspot.com/2015/08/blog-post_65.html
अजमेर। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत राजस्थान के हृदय स्थल के रूप में बसे अजमेर में रक्षाबंधन पर्व पर भाई अपनी बहन को अनूठा उपहार भेंट करेंगा जो राज्य ही नही देश में एक मिसाल के रूप में होगा।
जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि मलिक के प्रयासों के फलस्वरूप जिला स्वच्छता अभियान के तत्वावधान में आगामी रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहन के पवित्र स्नेह की अभिव्यक्ति स्वच्छ बहन के रक्षा सूत्र बांधने पर इस वर्ष भाई अपनी बहन को शौचालय बनाकर उपहार के रूप में भेंट करेगा।
जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि मलिक के प्रयास और मेहनत का रंग दिखने लगा है। जिले की आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत निर्मल ग्राम पंचायत का स्वरूप लेने की ओर अग्रसर है। इन ग्राम पंचायत के सरपंच को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पटेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी द्वारा समान्नित किया गया।
जिला कलक्टर डाॅ. मलिक ने जिले के सभी भाईयों से अपील की है कि वे स्वप्रेरणा से अपनी बहनों को आगामी रक्षाबंधन पर उसके घर में शौचालय बनाकर उपहार में देवें। विवाहित बहन को उसके सुसराल एवं अविवाहित बहन के लिए घर में शौचालय बनाएं। भाई के इस उपहार से उनकी प्यारी बहन को खुले में शौच से मुक्ति मिलेगी।
जिला कलक्टर ने बताया कि भाईयों को इसके लिए सादे कागज पर एक आवेदन जिला कलक्टर या जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अथवा संबंधित उपखण्ड अधिकारी या विकास अधिकारी के कार्यालय में आगामी 29 अगस्त तक करना होगा। भाई अपना आवेदन मोबाईल नम्बर 9414084466 पर कर सकते हैं।
ऐसे पुनीत कार्य में पहल करने में आवेदन करने तथा आगामी 15 सितम्बर तक शौचालय निर्माण करने पर जिला प्रशासन द्वारा 16 से 31 सितम्बर तक उसका सत्यापन कराया जाएगा और प्रथम तीन स्थान पर आने वाले तीन भाईयों को जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा एवं शेष सभी भाईयों को भी प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।