क्ले क्राफ्ट इंडिया की जेसीपीएल ब्रांड के अधिग्रहण की घोषणा

जयपुर। फाइन बोन चाइना व सिरेमिक टेबलवेयर के उत्पादक व रिटेलर क्ले क्राफ्ट इंडिया ने जयपुर सिरेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड (जेसीपीएल) ब्रांड के...

जयपुर। फाइन बोन चाइना व सिरेमिक टेबलवेयर के उत्पादक व रिटेलर क्ले क्राफ्ट इंडिया ने जयपुर सिरेमिक्स प्राइवेट लिमिटेड (जेसीपीएल) ब्रांड के अधिग्रहण की घोषणा की है। इस अधिग्रहण के साथ क्ले क्राफ्ट इंडिया भारत का अग्रणी फाइन बोन चाइना व सिरेमिक टेबलवेयर निर्माता व रिटेलर बन गया है।

क्ले क्राफ्ट जेसीपीएल ब्रांड के अधिग्रहण के बाद जेसीपीएल व अपने खुद के उत्पादों का बाजार में समानांतर विपणन करेगा। क्ले क्राफ्ट इंडिया को ब्रांडिंग अधिकार मिल जाने से बाजार में अपना वितरण व खुदरा तंत्र बढ़ाने में मदद मिलेगी।

क्ले क्राफ्ट इंडिया के प्रबंध निदेशक पदम नारायण अग्रवाल ने कहा कि हमें भारत भर में अपनी उपस्थिति तथा व्यापक तंत्र रखने वाले जेसीपीएल ब्रांड के अधिग्रहण की घोषणा करते हुए बेहद खुशी है। क्ले क्राफ्ट समूह जयपुर सिरेमिक ब्रांड को अपने वर्तमान ब्रांड के साथ संचालित करेगा।

शुरूआत में अतिरिक्त बाजार मांग क्ले क्राफ्ट इंडिया की वर्तमान इकाई से पूरी की जाएगी। जेसीपीएल ब्रांड की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए समूह की साल भर में सौ करोड़ रुपए के निवेश से एक संयंत्र स्थापित करने की भी योजना है।


सभी अपडेट के लिए हमें Facebook और Twitter पर फ़ॉलो करें

 

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jaipur 7832087154211409856

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item