वसुंधरा राजे के शपथ ग्रहण का बदला समय
जयपुर। भाजपा विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सूत्रों के मुताबिक वे अब...
https://khabarrn1.blogspot.com/2013/12/time-change-for-swearing-to-vasundhara-raje.html
जयपुर। भाजपा विधायक दल की नेता वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक वे अब मुख्यमंत्री पद की शपथ दोपहर 1 बजकर 15 मिनिट पर लेंगी, पहले वे 12 बजे के अभिजीत मुहूर्त में शपथ लेने वाली थी। शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने के पहले राजे मोती डूंगरी गणेश मंदिर में जाकर दर्शन करेगी और इसके बाद समारोह स्थल पर पहुंच शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी।
प्रदेश में 14 वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव में रिकार्ड बहुमत के साथ सत्ता में वापस लौटी भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने आज अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। पहले राजे के साथ 4-5 विधायकों के भी शपथ लेने की चर्चाएं थी।
उल्लेखनीय है कि राजे प्रदेश की 13 वीं मुख्यमंत्री है और वे प्रदेश की दूसरी बार मुख्यमंत्री बनी है और प्रदेश में ऐसा भी दूसरी बार हुआ है जब सत्ता की चाबी किसी महिला के हाथ में गई है। इससे पहले राजे ही वर्ष 2003 में प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री बनी थी।
राजधानी में आज जनपथ पर होने वाले इस शपथ ग्रहण के भव्य समारोह में इस बार ख़ास बात यह है कि जनता भी इस शपथ ग्रहण समारोह को देख सकेगी। समारोह में मंच के नीचे 25 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए जनपथ पर कुर्सियां लगाई जाएंगी। मंच का नजारा हर लोगों तक पहुंच सके, इसके लिए दोनों तरफ थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी।
वहीं, समारोह में करीब 1 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है और लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गया है, एवं सुरक्षा कि दृष्टि से यहां 1 हजार जवानों को तैनात किया गया है।