'कार्यकर्ताओं की जीत है चार राज्यों में भाजपा की जीत'

नागपुर। चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत का परिणाम है और ऐसी ही जीत महाराष्ट्र के अलावा पूरे देश में हासिल करना...

नागपुर। चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत का परिणाम है और ऐसी ही जीत महाराष्ट्र के अलावा पूरे देश में हासिल करना है। ये कहना है भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन गडकरी का। प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र फड़नविस के नेतृत्व नितिन गडकरी को बधाई देने के लिये पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं ने यहां उनका स्वागत किया।

नागपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि वे रायपुर और जयपुर के बाद आज मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने भोपाल जा रहे है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में भाजपा कई की सरकार आने पर अब राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री की शपथ विधि से भाजपा का सुशान स्थापित हो सकेगा।

दिल्ली के बारे में जिक्र करते हुए गडकरी ने कहा कि दिल्ली में उन्हें बहुमत से कुछ कम सीटे प्राप्त हुई है और सत्ता के लिए किसी भी प्रकार की जोड़-तोड़ करना भाजपा की संस्कृति नहीं है, इसीलिये वे विपक्ष में बैठने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि चार राज्यों में भाजपा की विशाल जीत के अलावा गडकरी के नेतृत्व मे दिल्ली मे कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर पार्टी की 32 सीटों पर जीत ने भाजपा को सबसे बडी पार्टी बनाया है और इस जीत में पार्टी के हरैक छोटे से छोटे कार्यकर्त्ता का भी अहम् योगदान रहा है।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 894890798168879878

Watch in Video

Comments

Popular of the week




item