दुनिया के 20 सबसे अमीर नेताओं की सूची से हटा सोनिया का नाम

नई दिल्ली। यूपीए चेयरपरसन और कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अमेरिकी वेबसाइट हफिंगटन पोस्‍ट ने दु...

नई दिल्ली। यूपीए चेयरपरसन और कांग्रेस प्रेसिडेंट सोनिया गांधी की संपत्ति को लेकर बढ़ते विवाद के बीच अमेरिकी वेबसाइट हफिंगटन पोस्‍ट ने दुनिया के 20 सबसे अमीर नेताओं की सूची में से सोनिया गांधी का नाम हटा लिया है। इसके अतिरिक्त सूची में से कतर के पूर्व अमीर हामिद बिन खलीफा अल थानी का नाम भी हटाया गया है।

सूची के आखिर में वेबसाइट ने खेद जताते हुए लिखा है कि सोनिया गांधी की कुल संपत्ति को लेकर उसके संपादक इस बात की पुष्टि नहीं कर पाए कि सोनिया गांधी की कुल संपत्ति कितनी है। वेबसाइट ने अपनी सूची के आखिर में एक संपादकीय नोट में लिखा है कि सोनिया गांधी और कतर के पूर्व अमीर हामिद बिन खलीफा अल थानी का नाम लिस्‍ट से हटा दिया गया है।

इस सूची में सोनिया गांधी का नाम एक थर्ड पार्टी वेबसाइट की लिस्‍टिंग के आधार पर शामिल किया गया था जो अब सवालों के घेरे में है। नोट में कहा गया है कि हमारे संपादक इस तथ्‍य की पुष्टि नहीं कर पाए कि सोनिया गांधी की संपत्ति कितनी है। इसलिए हमने उनका नाम हटा दिया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले कल सोमवार को इस वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट में दी गई दुनिया के 20 सबसे अमीर नेताओं की सूची डाली गई थी, जिसमे सोनिया गांधी को क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय से भी अमीर बताया गया था। इस सूची में सोनिया गांधी को 12वें स्थान पर दर्शाया गया था।

हफिंगटन पोस्ट ने कल के अपने खुलासे में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ (द्वितीय) से भी ज्यादा अमीर है। हफिंगटन पोस्‍ट की लिस्‍ट में सोनिया गांधी की संपत्ति 2 अरब डॉलर (सवा खरब रुपए) बताई गई थी।

सम्बंधित खबर :

ब्रिटेन की क्वीन एलिजाबेथ से भी ज़्यादा अमीर है सोनिया गाँधी


इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

India 6592104539322070684
item