रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजैन का तलाक!

मुंबई। अभिनेता रितिक रोशन 13 वर्षों के वैवाहिक जीवन के बाद अपने बचपन की दोस्त और पत्नी सुजैन खान से अलग होने जा रहे हैं। रितिक रौशन ने शु...

मुंबई। अभिनेता रितिक रोशन 13 वर्षों के वैवाहिक जीवन के बाद अपने बचपन की दोस्त और पत्नी सुजैन खान से अलग होने जा रहे हैं। रितिक रौशन ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर अलगाव की पुष्टि करते हुए कहा कि अलग होने का फैसला उनकी पत्नी सुजैन का है और वह इस फैसले का सम्मान करते हैं।

रितिक और सुजैन की शादी को 13 साल हो चुके हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। बड़ा पुत्र रेहान सात साल का है जबकि छोटा बेटा रिधान पांच साल का है। रितिक और सुजैन बचपन के दोस्त थे, शादी से पहले चार साल रितिक और सुजैन रिलेशनशिप में थे, रितिक की सुजैन से शादी 20 दिसंबर 2000 को हुई थी।

रितिक रोशन ने एक बयान जारी कर कहा है कि सुजैन ने अलग रहने और 17 साल के संबंध को खत्म करने का फैसला किया है। यह हमारे लिए एक कठिन समय है और मैं मीडिया से निजता का ध्यान रखने का निवेदन करता हूं। मैं नहीं चाहता कि मेरे प्रशंसकों और शादी-विवाह में विश्वास रखने वालों को इससे कोई तकलीफ हो। मैं इसमें पूरा विश्वास रखता हूं, मेरा इलाज सही से चल रहा है और मैं जल्दी ही अपना काम शुरू करूंगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से यह खबर आ रही थी कि रितिक और सुजैन के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। दोनों कुछ दिनों से अलग-अलग रह भी रहे थे। सुजैन अपने माता-पिता संजय खान और जरीन खान के साथ रह रही हैं। सुजैन हाल ही में अपने ससुर राकेश रोशन के जन्मदिन पार्टी में भी काफी देर से पहुंची थी और जल्द ही चली गई थी। सुजैन इस साल रोशन परिवार के गणपति विसर्जन में भी शामिल नहीं हुईं।

इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

feature 2533892384183965375

Watch in Video

Comments

item