बिजली है शक्ति उसे व्यर्थ न गंवाओं - जीनगर

बालोतरा। बिजली है शक्ति उसे व्यर्थ न गंवाओं, जितनी जरूरत हो उतनी ही जलाओं। बीईई, पीसीआरए संगठनों का विकास ऊर्जा संरक्षण के लिए हुआ है। ये...

बालोतरा। बिजली है शक्ति उसे व्यर्थ न गंवाओं, जितनी जरूरत हो उतनी ही जलाओं। बीईई, पीसीआरए संगठनों का विकास ऊर्जा संरक्षण के लिए हुआ है। ये उद्बोधन विश्व ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह के अवसर पर डॉ. जेसी बोस विज्ञान क्लब के अंतर्गत शाह जैसमल भीमराज गोलेच्छा रामावि बालोतरा के परिसर में पुलिस उप अधीक्षक अमृत जीनगर ने व्यक्त किए। समारोह में पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिलाध्यक्ष सालगराम परिहार एवं पुलिस उप अधीक्षक ने ऊर्जा संरक्षण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्रों ने औद्योगिक क्षेत्र, संत हरीदास हॉस्पिटल, यूकों बैंक आदि क्षेत्रों में बिजली बचाओं देश बचाओं, पेट्रोल बचाओं, गैस बचाओं, साईकिल चलाओं सेहत के लिए, बिजली बचाओं बच्चों के लिए आदि का जयघोष करके विद्यार्थियों ने ऊर्जा बचत की जानकारी ली। विश्व ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के आयोजन प्रभारी एवं विज्ञान क्लब के प्रभारी राजेश नामा ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण वक्त की जरूरत है। यदि हम अपनी दिनचर्या में होने वाले कामों पर जरा सा ध्यान दे देवें तो ऊर्जा का ज्यादा भंडार बचाया जा सकता है। शाह जैसमल भीमराज गोलेच्छा रामावि के संस्था प्रधान नारायणराम गेंवा ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्रदान करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ अध्यापक सूर्यप्रकाश, वासुदेव, हीरसिंह, मंजू त्रिपाठी, अल्का वैष्णव मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन स्टेट अवार्डी डॉ. रामेश्वरी चौधरी ने किया।
इस लेख पर अपने विचार व्यक्त करें...

Related Posts

Jodhpur 6894651257443927824

Watch in Video

Comments

item